फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rifle robbery accused entered in jail

ेल में दाखिल किया राइफल लूट का आरोपी

Sat, 01 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rifle robbery accused entered in jail
बिजनौर। सिपाही से मारपीट कर राइफल लूटने वाले आरोपी को जेल में दाखिल किया गया। उसे मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर पुलिस ने जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

राइफल लूट में गिरफ्तार किए गए हैदर पुत्र सरताज निवासी विजय नगर निवासी काशीपुर को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की शाम तक वह पुलिस कस्टडी में ही जिला अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार की रात भूतपुरी में सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड पर हमला करते हुए बदमाशों ने राइफल लूट ली थी। पुलिस ने काशीपुर के रहने वाले रहमान पुत्र जीशान को अगले दिन ही ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि बृहस्पतिवार को हैदर गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने राइफल भी बरामद कर ली थी। अफजलगढ़ के रहने वाले फैज और शेरकोट निवासी दानिश के यहां दोनों बदमाश रुके थे जिसके चलते फैज और दानिश से भी पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में अपराध में भूमिका सामने नहीं आने पर दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed