फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Review officer exam will be held at 33 centers

Bijnor News: 33 केंद्रों पर होगी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

Wed, 07 Feb 2024 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Review officer exam will be held at 33 centers
14 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले को 11 सेक्टर में बांटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। समीक्षा अधिकारी की प्रतियोगी परीक्षा 11 फरवरी तथा 12 फरवरी को है। जिले में यह परीक्षा 33 केंद्रों पर होगी। 14 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। जिले को परीक्षा के लिए 11 सेक्टर में बांटा गया है।

शासन के निर्देश पर प्रशासन परीक्षा की तैयारी में जुटा है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्षों में कैमरों से निगाह रखी जाएगी। परीक्षा में 14831 अभ्यर्थी शामिल होंगे। महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी की त्रिस्तरीय व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


परीक्षा दोनों दिन दो पाली में है। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर बाद ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक है। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरों में 33 केंद्र है। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकलविहीन परीक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षा नकलविहीन कराने की पुख्ता व्यवस्था की है। जिले को 11 सेक्टर में बांटकर निगरानी होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला स्तरीय अधिकारी हैं। परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत निरीक्षक बाहर से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed