फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revenue team raided Biruwala, three Pokelin seized

Bijnor News: राजस्व टीम ने बीरूवाला में मारा छापा, तीन पोकलेन सीज

Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Revenue team raided Biruwala, three Pokelin seized
नजीबाबाद के बीरूवाला के खनन क्षेत्र में प्रशासन ने पकड़ी पोकलेन। (स्रोत-विभाग )
नजीबाबाद। जिला प्रशासन की टीम ने बीरूवाला खनन क्षेत्र में छापा मारा। खनन क्षेत्र से बरामद तीन पोकलेन सीज की गई। खनन पट्टा निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। शुक्रवार को मथुरापुर मोर में राजस्व विभाग ने रेत बजरी का अवैध खनन पकड़ा था।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसडीएम विजय शंकर, सीओ नितेश प्रताप सिंह ने राजस्व एवं खनन विभाग की टीम के साथ बीरूवाला के खनन क्षेत्र में शनिवार को छापा मारा। इस दौरान खनन कार्य बंद मिला। खनन में प्रयोग के लिए लाई गई तीन पोकलेन कब्जे में लेकर प्रशासन ने सीज कर दी। बिना रवन्ना खनन सामग्री में पकड़े गए डंपर को भी सीज किया गया। एडीएम ने बीरूवाला में दिए गए पट्टे के मानकों के अनुरूप खनन की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम विजय शंकर ने बीरूवाला पट्टे की आड़ में मथुरापुर मोर तक अवैध खनन किए जाने को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल पट्टा निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी है। शुक्रवार को मथुरापुर मोर क्षेत्र के ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने क्षेत्र में अवैध खनन पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed