फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revenue department's chief clerk shot himself in the temple, condition critical

Bijnor News: राजस्व विभाग के प्रधान लिपिक ने कनपटी पर मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 28 Apr 2026 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Revenue department's chief clerk shot himself in the temple, condition critical
बिजनौर। चांदपुर तहसील में संबद्ध चल रहे राजस्व विभाग के प्रधान लिपिक संजीव कुमार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। कनपटी से सटाकर मारी गई गोली सिर में पार निकल गई। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके पर मिले सुसाइड नोट में पत्नी से अनबन की बात लिखी है। बिजनौर कलक्ट्रेट के प्रधान लिपिक संजीव कुमार (51) चांदपुर तहसील में संबद्ध चल रहे थे। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे संजीव कुमार ने बिजनौर की इंद्रलोक कॉलोनी में स्थित घर में खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। बताया गया कि कनपटी से सटाकर गोली मारी है। गोली उनके सिर के पार निकलकर छत में जा टकराई। छत में गोली के निशान बने हुए हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर उनका बेटा दौड़कर कमरे में पहुंचा तो संजीव कुमार को लहूलुहान पाया। आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिटी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मानसिक तनाव और पत्नी से अनबन की बात सामने आ रही है। आत्मघाती कदम उठाने के सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। उधर यह भी सामने आया कि संजीव कुमार नशे के आदि थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि संजीव कुमार ने 2013 में भी अपने पैर में गोली मार ली थी। चांदपुर तहसील में संबद्ध चल रहे संजीव कुमार पूर्व में डीएम के पेशकार भी रह चुके है। पुलिस ने प्रधान लिपिक के घर से लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल बरामद की हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed