फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Retired professor's last rites performed amidst a somber atmosphere.

Bijnor News: गमगीन माहौल में हुआ रिटायर्ड प्रोफेसर का अंतिम संस्कार

Sun, 23 Aug 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Retired professor's last rites performed amidst a somber atmosphere.
- वर्धमान कॉलेज के जीव विज्ञान विभाग के एचओडी पद से रिटायर हुए थे पीके त्यागी
विज्ञापन

- बिजनौर बैराज पर शनिवार को हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में प्रोफेसर रहे प्रमोद कुमार त्यागी (75) का शनिवार को बिजनौर बैराज पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। प्रमोद कुमार त्यागी के आत्मघाती कदम उठाए जाने से हर कोई स्तब्ध नजर आया।
शुक्रवार को बिजनौर गंगा बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली। बैराज के पास ही निर्माणाधीन पुल पर गंगा में शव को गोताखोरों ने खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोर्ट केस के चलते रिटायर्ड प्रोफेसर के तनाव में होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


गीता नगरी में रहने वाले प्रमोद कुमार त्यागी साल 2016 में वर्धमान कॉलेज के जीव विज्ञान विभाग के एचओडी पद से रिटायर हुए थे। शुक्रवार को करीब तीन बजे स्कूटी की सर्विस कराने के लिए प्रमोद कुमार त्यागी घर से निकले जोकि सर्विस सेंटर पर पहुंचने के बजाए बिजनौर बैराज पर पहुंच गए। जिन्होंने गेट नंबर 28 पर स्कूटी खड़ी करने के बाद गंगा में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में कूदे प्रमोद कुमार त्यागी की तलाश शुरू की। करीब 700 मीटर दूर उनका शव निर्माणाधीन पुल के पास से बरामद हुआ था। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। कॉलोनी और शहर के तमाम लोग घर पहुंचे। जिन्होंने परिवार को सांत्वना दी। मृतक के रिश्तेदार संजय त्यागी ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। प्रमोद कुमार त्यागी, पत्नी के संग घर पर रहते थे। बताया गया कि पिछले 15-20 दिनों से प्रमोद कुमार त्यागी तनाव में चल रहे थे। तनाव मुकदमे को लेकर बताया जा रहा है।

प्रमोद कुमार त्यागी समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ साल 2023 में जमीन संबंधी धोखाधड़ी और एससी एसटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, यानि केस को खत्म कर दिया था। फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। मगर इस केस के दोबारा खुलने को लेकर संशय बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed