{"_id":"61cca7d50bb4555c2f438f4b","slug":"retired-ambassador-will-give-recognition-to-nawabi-fort-nazibabad-news-mrt571278878","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त राजदूत दिलाएंगे नवाबी किले को पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त राजदूत दिलाएंगे नवाबी किले को पहचान
विज्ञापन
नजीबाबाद - सेवानिवृत्त राजदूत संदीप अग्रवाल।
- फोटो : NAZIBABAD
सेवानिवृत्त राजदूत दिलाएंगे नवाबी किले को पहचान
नजीबाबाद। आयरलैंड सहित कई देशों में भारत के राजदूत रहे संदीप अग्रवाल ने सुल्ताना डाकू के नाम से मशहूर किले के अस्तित्व को बचाने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का बीड़ा उठाया है।
आयरलैंड से दो माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए भारत के राजदूत नजीबाबाद निवासी संदीप अग्रवाल ने कई देशों में राजदूत का दायित्व निभाने के बाद पुरातत्व से जुड़ी संपत्तियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करने का फैसला लिया है। नगर के पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी स्वर्गीय नरेश चंद अग्रवाल के पुत्र आईएफएस संदीप अग्रवाल ने सुल्ताना डाकू के नाम से मशहूर गांव महावतपुर स्थित पत्थरगढ़ के किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने और इसके अस्तित्व को बचाने के लिए कार्य करने का निर्णय लिया है।
संदीप अग्रवाल ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह, विधायक हाजी तसलीम अहमद, आकाशवाणी अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न लोगों से संपर्क कर एक जनवरी को दोपहर 12:30 बजे पत्थरगढ़ के किले को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने के मिशन की शुरूआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी आयोजित करने की तैयारी की है। गौरतलब है कि नवाब नजीबुद्दौला द्वारा बसाए गए नजीबाबाद में नवाबी कलात्मक इमारतों में सुल्ताना डाकू के नाम से विश्व प्रसिद्ध पत्थरगढ़ का किला वर्तमान में पुरातत्व विभाग के अधीन है।