{"_id":"5dc5b2d28ebc3e5b305ee7e0","slug":"respect-judgment-do-not-pay-attention-to-rumors-dhampur-news-mrt4526455164","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फैसले का करें सम्मान, अफवाहों पर न दें ध्यान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फैसले का करें सम्मान, अफवाहों पर न दें ध्यान’
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कोतवाली में सभी संस्थाओं, पालिका बोर्ड के सदस्यों, धर्म गुरुओं और प्रधानों की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें एएसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले के मद्देनजर किसी भी प्रकार का कोई कमेंट्स न करें। सोशल मीडिया पर मैसेजों को फारबर्ड न करें। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग फैसले का सम्मान करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
एएससी ने कहा कि प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले के मामले में कोई टीका टिप्पणी न करने और किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने का सुझाव दिया। लोगों ने पुलिस को इस मामले में सहयोग करने का भरोसा दिया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, शहर इमाम मुफ्ती कमर कासमी, जावेद रहमान शम्सी, मोाहम्मद अहमद कुरैशी, प्रमोद राठी, शमीम अहमद फलवाले, साबिर हुसैन, रवि चौधरी, सुरेश कुमार, गुरशरण सिंह मोहन, कारी राशिद हामिद, वसीम शेख, सुमित्रा देवी, जितेंद्र गोयल, उदित बंसल, पूर्व प्रधान नरेेश कुमार ने विचार रखे। संचालन इरशाद मंसूरी ने किया।