{"_id":"60aaa23f8ebc3efbc93bdec0","slug":"resources-provided-to-health-department-bijnor-news-mrt5395795195","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए संसाधन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए संसाधन
बिजनौर। कोरोना की दूसरी लहर आई तो सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त कर दीं। संसाधन महामारी के सामने बौने साबित होने लगे। मरीजों की भीड़ इतनी की न पर्याप्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर थे और न ही वेंटिलेटर। इस बीच एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एनजीओ से तालमेल कर स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सीय सुविधा बढ़ाने में मदद की।
ज्वाइंटर मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सबसे पहले मेडिकल ऑक्सीजन फॉर ऑल नाम की संस्था से संपर्क किया। जब अस्पताल के हालातों को समझाया तो इस संस्था ने दस वेंटिलेटर और दस कंसंट्रेटर दान कर दिए। इसके बाद आईआईटी कानपुर की संस्था हेल्थ इंडिया हॉस्पिटल से पांच कंसंट्रेटर, पांच आईसीयू बेड, दस ऑक्सीजन सिलिंडर, दस ऑक्सीजन फ्लो मीटर स्वास्थ्य विभाग को दान कराए। इसके बाद आर्क इंडिया से संपर्क कर जिले में बुलाया। संस्था ने 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान कर दिए। हाल ही में पेटीएम फाउंडेेशन ने भी दस ऑक्सीजन कंसंट्रेट दिए हैं। इनमें से हल्दौर, समीपुर, धामपुर, चंदक पीएचसी, सीएचसी पर भी ऑक्सीजन कंसंट्रेट सहित उपकरण भेजे गए हैं।
ज्यादा से ज्यादा मदद करना रहा उद्देश्य
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि आईआईटी कानपुर की संस्था पढ़ाई के दौरान संपर्क में आई थी। अन्य को मैने खुद तलाश किया। अभी और संस्थाओं को तलाश रहा हूं, ताकि और संसाधन स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा सकूं।