फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolved to run door-to-door membership campaign

Bijnor News: घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाने का लिया संकल्प

Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Resolved to run door-to-door membership campaign
नहटौर में जाट भवन पर आयोजित रालोद के किसान संदेश अभियान कार्यक्रम में संबोधित करते वक्ता। - फोटो : BIJNOR
घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

नहटौर। जाट भवन पर आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के किसान संदेश अभियान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर रालोद के नए सदस्य बनाने को कहा गया। इस दौरान सुनील कुमार नहटौर विधानसभा अध्यक्ष व सुरेश चौधरी नगर अध्यक्ष चुने गए।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने घर-घर जाकर रालोद का सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल सिंह ने रालोद में बढ़ती युवाओं की भागेदारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। युवाओं को रालोद की बागडोर थामकर जयंत चौधरी को मजबूत बनाना होगा। मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष तारिक अली, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह व अशोक चौधरी आदि मंचासीन वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन मास्टर विजय पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष गुड्डू, चंद्रपाल वाल्मीकि, शीशपाल राठी, लोकेंद्र सिंह डोडवाल, आनंद पाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, रामपाल सिंह अमीन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुनील कुमार नहटौर विधानसभा अध्यक्ष व सुरेश चौधरी नगर अध्यक्ष नहटौर चुने गए। कार्यक्रम के आयोजन में गौरव दहिया का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed