फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolve to adopt the ideals of Lord Parshuram

भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

Wed, 04 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Resolve to adopt the ideals of Lord Parshuram
नजीबाबाद में परशुराम जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते वक्ता। - फोटो : NAZIBABAD
भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्राह्मण समाज की ओर से अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया।
मंगलवार को श्रीमती भागीरथी देवी गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम की जयंती पूजा-अर्चना कर मनाई गई। पंडित घनश्याम वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने भगवान परशुराम की पितृभक्ति, बल-बुद्धि और युद्ध कौशल के बारे में प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि परशुराम का जन्म अत्याचार को समाप्त करने के लिए हुआ था। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह का संचालन पंडित प्रमोद तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर ब्राह्मण सभा मंडल अध्यक्ष पंडित लोकेश भारद्वाज, महामंत्री विकास द्विवेदी, महिला ब्राह्मण सभा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता, धर्मशाला प्रबंधक पं. नरेंद्र शर्मा, पं. शंभू नाथ, जिला प्रवक्ता सौरभ शर्मा, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिलाध्यक्ष निखिल शर्मा, पंकज शर्मा, कुसुम, सीमा, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed