फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolution of poor health service

गरीबों की स्वास्थ्य सेवा का लिया गया संकल्प

Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Resolution of poor health service
धामपुर के गुरु रामराय स्कूल में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जांच करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल धामपुर में नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

शिविर में विशेषज्ञों ने 1,222 रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की नि:शुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच की गई और नि:शुल्क दवा भी दी गई। रविवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल धामपुर में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मदन सिंह रावत व एसजीआरआर पब्लिक स्कूल नजीबाबाद के प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया ने संयुक्त रूप से किया। सुबह 8 बजे से ही मरीजों के पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया था। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल एवं अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से समय-समय पर पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश के समीपवर्ती मैदानी क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि  अस्पताल प्रबंधन का यह ध्येेय है कि लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं व रियायती दरों पर गरीबों को उपचार उपलब्ध कराया जाए। इस संकल्प के लिए श्री महंत  इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन कृतसंकल्प है। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून के मेडिसिन विभाग से डॉ. शलभ लोधी, शिशु रोग विभाग से डॉ. पीयूष, नाक-कान-गला रोग विभाग से डॉ. एजाज उल हक, सर्जरी विभाग से डॉ. शुप्रम शर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंशुम, हड्डी रोग विभाग से डॉ रवि रंजन, नेत्र रोग विभाग से डॉ आशीष कक्कड़, त्वचा रोग विभाग से डा. बेला भट्ट, दंत रोग विभाग से डा. विद्या सचदेवा ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में धामपुर, सुहागपुर, उमरपुर, शेरकोट, उदुपुरा, पुराना धामपुर, मिर्जापुर, रामशाहवाला, सिक्कावाला, नई सराय, जैतरा, मोहम्मदपुरसाधा, शक्तिनगर, पीपलजोत, बालकिशनपुर, छिपरी, भनोती, भूतपूरी, अफजलगढ़, कुआंवाला आदि क्षेत्रों के लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।  शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी, पीआरओ हरीशंकर, ललित कुमार, राजवीर सिंह, कविता राणा, संजीव मिश्रा, राजेश चौहान, जगमोहन रावत, लक्ष्मण जुयाल, दीप्ति रावत, ममता शर्मा, शालिनी, सहाना परवीन आदि का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन


आज नजीबाबाद पहुंचेगी टीम
27  मार्च 2017 सोमवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून एवं अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल नजीबाबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून के मेडिसिन विभाग, शिशु रोग विभाग, नाक-कान-गला रोग विभाग, सर्जरी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग व दंत रोग विभाग के विशेषज्ञ  रोगियों को  चिकित्सकीय परामर्श देंगे। रोगी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं व शिविर का लाभ ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed