फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolution of four complaints

समाधान दिवस में 31 में से चार शिकायतों का निस्तारण

Tue, 04 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Resolution of four complaints
नजीबाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनतीं एसडीएम संगीता। - फोटो : NAZIBABAD
31 शिकायतों में से चार का निस्तारण
विज्ञापन

नजीबाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण तय सीमा में करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में आईं 31 शिकायतों में से सिर्फ चार का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील के ड्वाकरा हॉल में एसडीएम संगीता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर एवं नगर के आसपास गड्ढायुक्त नेशनल हाईवे को गड्ढामुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी उम्मीद लगाकर आते हैं। शिकायतों के निस्तारण में देरी होने से फरियादियों को मायूसी झेलनी पड़ती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के संचालन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 13, पुलिस की छह, विकास की छह, अन्य विभाग की छह सहित कुल 31 शिकायतें दर्ज हुई। सिर्फ चार शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed