फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolution of better power supply

बेहतर विद्युत आपूर्ति का संकल्प

Wed, 31 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 31 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Resolution of better power supply
जूनियर इंजीनियर्स संगठन के क्षेत्रीय अधिवेशन में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के क्षेत्रीय अधिवेशन में पांच जनपदों से आए इंजीनियरों ने उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने, बिजली लॉस को कम करने, राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में जूनियर इंजीनियर्स संगठन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से देवेंद्र यादव को क्षेत्रीय अध्यक्ष और योगेश कुमार को क्षेत्रीय सचिव चुना गया।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर्स संगठन के नौवें अधिवेशन में मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता मुरादाबाद अंशुल अग्रवाल ने विद्युत कर्मचारियों से शासन द्वारा बिजली उपलब्ध कराने के निर्देशों का अनुपालन करने, अपने दायित्वों को निष्ठा के साथ पूरा करने की सलाह दी। मुख्य अभियंता ने इंजीनियरों से विद्युत लॉस को कम करने, ट्रांसफार्मर आदि उपकरणों और लाइन को दुरुस्त रखने के लिए विशेष ध्यान देने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता एवं पश्चिमांचल अध्यक्ष वीपी गुप्ता के संचालन में आयोजित अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता आरएस यादव ने व्यवस्था में सुधार के सुझाव दिए। जूनियर इंजीनियरों ने राजस्व वसूली में तेजी लाने, विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त रखने, सरकार द्वारा 24 व 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रयासरत रहने का दावा किया। अधिवेशन में मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, सुधीर कुमार, आरपी सिंह, रामेश्वर सिंह, मितेश कुमार, जाहिद इकबाल, एमएस बंसल, योगेश ,अमित ,राहुल यादव, सूर्यकांत शर्मा, संजय सहित अनेक इंजीनियरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed