फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rescue team in search of submerged people

नहर में डूबे लोगों की तलाश में लगी रेस्क्यू टीम

Sun, 17 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rescue team in search of submerged people
नहर में डूबे लोगों की तलाश में लगी रेस्क्यू टीम
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद(बिजनौर)। नहर में समाए टैक्सी चालक सहित चार लोगों की तलाश के लिए एसपी सिटी के निर्देशन में रेस्क्यू टीम लापता लोगों को तलाश कर रही है। लापता लोगों की तलाश में पीएसी के गोताखोर लगाए गए हैं।
नजीबाबाद के चिड़ियापुर-समीपुर नहर पटरी मार्ग पर रविवार को तड़के लगभग चार बजे प्राइवेट टैक्सी पेड़ से टकराकर नहर में समा गई। टैक्सी में चालक के अतिरिक्त चार लोग सवार थे। चारों युवक देहरादून से पौड़ी गढ़वाल में अपने मित्र के यहां विवाह समारोह में जा रहे थे। जिस समय टैक्सी नहर में समाई उस समय नहर में करीब 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा हुआ था। टैक्सी में सवार सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून में कार्यरत गार्ड रोहित ने तैरकर जान बचाई। उसने क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, मंडावली थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन के माध्यम से निकाली गई टैक्सी के शीशे टूटे मिलने और टैक्सी में सवार लोगों के न मिलने से प्रशासन ने तत्काल गोताखोरों की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी नारायण मिश्र के निर्देशन में पीएसी के 15 गोताखोरों की मदद से नहर में समाए लोगों की तलाश का अभियान चलाया गया। देर शाम तक एसपी सिटी लक्ष्मी नारायण मिश्र की मौजूदगी में गोताखोरों ने लापता लोगों की तलाश की। लेकिन किसी का भी पता नहीं चल सका। लापता लोगों के परिजन भी भागूवाला पहुंच चुके हैं।
टैक्सी का टायर फटा मिला
नजीबाबाद। नहर में समाई टैक्सी का अगला टायर फटा था। टैक्सी का टायर टैक्सी के पेड़ से टकराने के बाद फटा या फिर टायर फटने के बाद टैक्सी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, इस बात का पता नहीं चल सका। जिस समय हादसा हुआ उस समय नहर से तैरकर बचा रोहित नींद में था। उसे भी इस बात का अनुमान नहीं है कि आखिरकार दुर्घटना किस कारण से हुई।
मित्र ने अपनी शादी के लिए बुक कराई थी टैक्सी
नजीबाबाद। टैक्सी में सवार चारों युवक अपने मित्र विकास की शादी में जा रहे थे। विकास ने ही चारों को टैक्सी बुक कराकर दी थी। रोहित और अजय देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया में गार्ड बताए जाते हैं। जबकि लापता प्रभात देहरादून के एक मॉल में और सचिन देहरादून के ही होटल में काम करता है।
नहर का तल करीब 15 फीट नीचे था
भागूवाला। एसडीएम संगीता ने तत्काल पूर्वी गंग नहर हरिद्वार से संपर्क कर नहर का पानी बंद कराया। नहर में 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिस स्थान पर टैक्सी नहर में समाई, वहां पानी का तल लगभग 12 से 15 फीट गहरा था। देर शाम तक 4 से 5 फीट पानी ही नहर में चल रहा था। गोताखोरों ने भागूवाला से समीपुर तक लापता लोगों की तलाश की।
अक्सर होते हैं नहर पटरी मार्ग पर हादसे
भागूवाला। चिड़ियापुर से समीपुर नहर पटरी मार्ग सिंगल रोड मार्ग है। हरिद्वार से कोटद्वार जाने के लिए शॉर्ट मार्ग के रूप में इस रास्ते को आमतौर पर लोग इस्तेमाल करते हैं। मार्ग के एक ओर नहर है जिससे अक्सर तेज रफ्तार वाहन साइड लेते समय नहर पटरी मार्ग की ओर खतरनाक ढंग से मुड़ जाते हैं।
वर्ष 2012 में भी 6 लोग नहर में समाए थे
नजीबाबाद/भागूवाला। चंदक हेड के निकट वर्ष अक्तूबर 2012 में भी नहर में कार समाने का हादसा हो चुका है। गुलालवाली निवासी महेंद्र सिंह का परिवार गैंडीखाता गुरुद्वारा से घर वापस आ रहा था तभी एक वाहन को बचाने के प्रयास में चंदक हेड पर ही नहर में समा गई थी।, जिसमें एक गर्भवती महिला सहित छह लोगों की हादसे में मौत हुई थी। मरने वालों में महेंद्र सिंह का पुत्र जोरावर सिंह व उसके परिजन शामिल थे। जोरावर का शव कई दिन बाद नहर से मिला था। जबकि गोताखोरों ने नहर में समाए अन्य परिजनों को घटना वाले दिन ही नहर से निकाल लिया था।

तीन वर्ष पूर्व खाई में गिरने से चार की हुई थी मौत
नजीबाबाद। तीन वर्ष पूर्व 17 नवंबर को ही नजीबाबाद का एक परिवार पौड़ी गढ़वाल में खाई में गिरने से हादसे का शिकार हुआ था। नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी बाबू बैंड परिवार के सदस्य एक विवाह समारोह में 17 नवंबर 2016 को भाग लेने जा रहे थे। पौड़ी मार्ग पर खंडास श्रीकोट के पास कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। इस दर्दनाक हादसे में बैटरी कारोबारी नौशाद, नाजिम, शादीपुर बरूकी निवासी नवाब ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था जबकि कौसर अली की मृत्यु उपचार के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed