फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report on dowry harassment filed on in-laws

ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report on dowry harassment filed on in-laws
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

किरतपुर। गांव भरेकी नहर से दो दिन बाद भी दो मासूमों के शव नहीं मिल सके हैं। नहर में पानी कम होने के बाद गोताखोर भी वहां से चले गए। महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मायके वाले शव को अपने साथ ले गए। मायके वालों ने महिला के ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किरतपुर थाने के गांव भरेकी में पति से विवाद के बाद मंगलवार को गौरव की पत्नी सुनीता अपने दो मासूम बच्चे ललित व दीपक को नहर में फेंकने के बाद तीन माह के आकांशु के साथ नहर में कूद गई थी।
विज्ञापन

दीपक को खेत में काम कर रहे मेहर ने बचा लिया था। पर सुनीता व दो मासूम को वह नहीं बचा पाया। सुनीता का बुधवार को नहर से शव मिल गया। दो मासूम ललित व आकांशु नहर से नहीं मिले हैं। बृहस्पतिवार को नहर का पानी कम हो गया। गोताखोर भी नहर के पास से चले गए। अब गांव वाले ही दोनों मासूमों को ढूंढने में लगे हैं। सुनीता के शव को पोस्टमार्टम होने के बाद मायके वाले शव को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता के भाई संजीव ने किरतपुर थाने में सुनीता के पति गौरव, ससुर पतराम, सासर शीला, जेठ प्रमोद, देवर सौरभ व ननद सोनम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दहेज की खातिर आरोपी सुनीता के साथ उसके साथ मारपीट करते थे। इस बात से तंग आकर सुनीता ने अपने बच्चों के साथ नहर में कूद कर जान दे दी। इस मामले की जांच सीओ नजीबाबाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed