फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report of molestation of woman, assault on inspector submitted to SP

Bijnor News: महिला से छेड़खानी, दरोगा से मारपीट की रिपोर्ट एसपी को सौंपी

Sun, 10 May 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Report of molestation of woman, assault on inspector submitted to SP
धामपुर। क्षत्रिय नगर स्थित आश्रम में महिला से छेड़खानी के मामले को लेकर दरोगा और परिजनों के बीच हुई मारपीट के मामले में सीओ ने जांच पूरी कर रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बाद ही महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायल दरोगा ब्रह्मपाल गिरी को मुरादाबाद के निजी अस्पताल से शुक्रवार को बरेली के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरोगा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पांच मई की देर आश्रम में रहने वाले एक परिवार की महिला के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर आश्रम में एक कमरे में रहने वाले कस्बा इंचार्ज ब्रह्मपाल गिरी के साथ परिजनों की ओर से मारपीट की गई थी। इस मामले में दरोगा पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को ओमवेश और राहुल को गिरफ्तार कर चालान किया था।
विज्ञापन

सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर बारीकी से जांच की गई है। आश्रम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सीडीआर को खंगाला गया है। जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है। दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने महिला आयोग की सदस्य को बताई आपबीती : वहीं पीड़ित महिला समाज के लोगों के साथ बिजनौर में महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन से मिली और सारी घटना बताते हुए कई वीडियो भी उपलब्ध कराए। सदस्य संगीता जैन ने बताया कि उन्हें जो वीडियो उपलब्ध कराए गए थे, वह उन्होंने एसपी अभिषेक झा को उपलब्ध करा दिए हैं। सीओ धामपुर से भी उनकी बात हुई है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed