फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report of kidnapping, misdemeanor filed against ten people

Bijnor News: दस लोगों के खिलाफ अपहरण, कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Report of kidnapping, misdemeanor filed against ten people
- किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- पूर्व चेयरपर्सन के पुत्र इजहार उर्फ राजा अंसारी को बनाया गया है मुख्य आरोपी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नहटौर। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पूर्व चेयरपर्सन के पुत्र इजहार उर्फ राजा अंसारी सहित उसके नौ साथियों पर अपने नाबालिग पुत्र तथा उसके साथी के अपहरण, मारपीट व कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
रविवार रात थाने में दी तहरीर पीड़ित ने बताया कि उसका नाबालिग पुत्र व उसका साथी 27 मई रात की रात कोई जरूरी कार्य करके मोहल्ला नोंधा से होते हुए अपने घर आ रहे थे। दोनों अनवर ड्राइवर के घर के सामने पहुंचे तो रात्रि में करीब 12 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी तथा एक अन्य गाड़ी में सवार इजहार उर्फ राजा अंसारी सहित उसके नौ साथी दोनों किशोरों को अगवा कर पैजनिया रोड स्थित गांव मानकपुर स्थित साबिर सेठ के फार्म हाउस पर ले गए।
विज्ञापन

जहां आरोपियों ने दोनों किशोरों के साथ मारपीट करते हुए कुकर्म करने का प्रयास किया। वीडियो बनाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात्रि में ही दोनों को राजा अंसारी के कार्यालय पर ले आए। किसी समय दोनों किशोर मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से निकल गए और आप बीती घर जाकर परिजनों को बताई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने इजहार उर्फ राजा अंसारी सहित मोहम्मद आसिम, शब्बू मंसूरी, जावेद कुरैशी, जीशान अंसारी, परवेज, गुलफाम, अमीर आलम, आसिफ मलिक व शादाब पर अपहरण, मारपीट तथा कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। राजा अंसारी का कहना है कि मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं, उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed