फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed on SBI field officer

एसबीआई के फील्ड ऑफिसर पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Report filed on SBI field officer
एसबीआई के फील्ड ऑफिसर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नूरपुर। एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने चार साल पहले बैंक में तैनात रहे फील्ड ऑफिसर के विरुद्ध धोखाधड़ी कर एक खाते से 50 हजार की रकम निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाखा प्रबंधक गोविंद कुमार गुप्ता ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सुनील कुमार 2018 में नूरपुर शाखा में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जनपद लखीमपुर खीरी में है। नूरपुर में तैनाती के दौरान सुनील कुमार ने फतेहाबाद निवासी गौरव कुमार के बचत खाते से बिना उसकी सहमति के 50 हजार आठ सौ रुपये डेबिट किए। इसके लिए सुनील कुमार ने डबल एंट्री बाउचर का इस्तेमाल किया। बाउचर को खुद ही पोस्ट किया और खुद ही सीबीएस सिस्टम पर पास किया। गौरव की शिकायत पर जांच की गई तो मामला सही पाया गया। कोर्ट ने शाखा प्रबंधक के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed