{"_id":"616f0b326825de5c381dd70e","slug":"report-filed-in-illegal-recovery-three-arrested-nazibabad-news-mrt5613649135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली में रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली में रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली में रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार
नांगलसोती/नजीबाबाद। एसपी के आदेश पर चीनी मिल बरकातपुर के वाहन चालकों की ओर से नांगलसोती में अवैध वसूूली का मामला दर्ज किया गया है, उधर नजीबाबाद पुलिस ने तीन युवकों को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने एसपी बिजनौर से उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के वाहन चालकों से एक ट्रक यूनियन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की थी। बरकातपुर चीनी मिल के ट्रक चालकों आशु, जफर इरफान, इंदर आदि ने नांगलसोती थाने को तहरीर सौंपी है। इसमें जनता ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन के नाम पर चीनी मिल से जुड़े वाहनों से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की। उधर, नजीबाबाद पुलिस ने रेलवे कर्मचारी अंकुश कुमार की ओर से तीन युवकों के खिलाफ एसओजी के नाम पर घर में घुसकर मारपीट करने और अवैध वसूल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने निखिल राठी सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, एक अन्य आरोपी तलाश जारी है।