फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against the accused in the rape of a teenager

बिजनौर: चंदक -किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Feb 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the accused in the rape of a teenager
- मामले में समझौते के लिए हुई पंचायत में नहीं निकला हल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक। चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। मामले में समझौते के लिए पंचायत भी हुई थी, लेकिन उसमें दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। मामले में रविवार को मंडावर पुलिस ने आरोपी आर्यन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों की ओर से थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में शनिवार शाम गांव में दोनों पक्षों को बुलाकर कुछ ग्रामीणों की ओर से पंचायत की गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंचायत में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जबरन फैसला करने का दवाब बनाया गया। जिसके बाद लड़की पक्ष पंचायत से चला गया। पंचायत में कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर लड़की पक्ष ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना अध्यक्ष मंडावर ने बताया के घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है, मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed