{"_id":"62b8a88899d67f5d783a172b","slug":"repair-of-doejwali-road-will-start-soon-nazibabad-news-mrt594545472","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगी दोएजवाली मार्ग की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगी दोएजवाली मार्ग की मरम्मत
विज्ञापन
जीबाबाद के दोएजवाली मार्ग पर मरम्मत के लिए डाली गई निर्माण सामग्री।
- फोटो : NAZIBABAD
जल्द शुरू होगी दोएजवाली मार्ग की मरम्मत
नजीबाबाद। क्षेत्र के एक दर्जन गांवों को नगर से जोड़ने वाले काली मंदिर-दोएजवाली मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। लोनिवि ने इस मार्ग का मरम्मत कार्य विशेष कार्य योजना में शामिल किया है।
नजीबाबाद ब्लॉक के बिजौरी, सौपरी, पुरुषोत्तमपुर, पूरनपुर, खरैल्लापुर, बनवारीपुर समेत एक दर्जन गांव के ग्रामीण बाजार आने-जाने के लिए दोएजवाली-काली मंदिर मार्ग से आवाजाही करते हैं। मार्ग के बदहाल होने और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बरसात में मार्ग पर जलभराव रहता है। जिस कारण ग्रामीणों को बाजार और विद्यार्थियों को स्कूलों में आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। ग्रामीण कई वर्षों से प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मालन नदी पर बने पुल से काली मंदिर होते हुए दोएजवाली तक मुख्य मार्ग के खस्ताहाल होने की शिकायत की थी। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की नजीबाबाद खंड टीम ने अपनी रिपोर्ट में काली मंदिर-दोएजवाली मार्ग को विशेष कार्य योजना में शामिल कर मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया था। रविवार को लोनिवि की ओर से मरम्मत कार्य कराने के लिए मार्ग पर बजरी, रेत समेत अन्य सामग्री डाली गई। ग्रामीणों सुमित चौहान, अभिषेक, आकाश, कपिल कुमार का कहना है कि मार्ग की मरम्मत से विद्यार्थियों को बरसात में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी लहर है।