{"_id":"5f63b0278ebc3e32a67dfff9","slug":"remove-encroachment-campaign-nazibabad-news-mrt5018412183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
नजीबाबाद। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रोडवेज बस स्टेंड के निकट अतिक्रमण हटाने का अभियान चलने से हड़कंप मच गया।
रोडवेज बस स्टेंड क्षेत्र से एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने अतिक्रमण हटवाने का अभियान बृहस्पतिवार को शुरू कराया। नगरपालिका परिषद के राजस्व अधिकारी विपिन चौहान के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन चौराहे से लेकर रोडवेज बस स्टेंड तक जेसीबी केे माध्यम से अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम ने नगरपालिका परिषद को तत्काल अतिक्रमण चिह्नित करने तथा नगर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने को कहा है।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर के हाइवे से जुड़े मुख्य मार्गों और बाजारों से अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया तो अतिक्रमण करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।