फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rehearsed for police recruitment exam

Bijnor News: पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए किया रिहर्सल

Wed, 21 Aug 2024 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rehearsed for police recruitment exam
-कोषागार से परीक्षा केंद्र तक ले जाया गया स्टेशनरी का बॉक्स
विज्ञापन

-अबकी बार चूक की सभी गुंजाइश की जा रही खत्म





बिजनौर। अबकी बार पुलिस भर्ती की परीक्षा कराने के लिए पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट है। तैयारियों के क्रम में बाकायदा रिर्हसल किया जा चुका है। रिर्हसल के तौर पर कोषागार से स्टेशनरी का बॉक्स परीक्षा केंद्रों तक भेजा गया। जिसके जरिए परीक्षा सामग्री के केंद्र तक पहुंचने का समय पर भी नोट किया गया।
बुधवार को रिर्हसल के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद हो गए। परीक्षा सामग्री के तौर पर एक स्टेशनरी के बॉक्स कोषागार से निकालकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले किए गए। जोकि परीक्षा केंद्रों पर ले जाए गए। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा सामग्री के रखने वाली जगहों को चेक किया गया। इस दौरान स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा केंद्रों के प्रभारी और व्यवस्था में लगे अन्य अधिकारी शामिल रहे। कोषागार से परीक्षा केंद्रों की दूरी के लिहाज से समय को नोट किया गया। बता दें कि जिले में 12 केंद्रों पर परीक्षा होनी है। कल 23, 24, 25, 30 और 31 को दो दो पालियों में परीक्षा होगी। पांच दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में 12 केंद्रों पर 54 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ साथ आधार कार्ड भी लाना होगा। जिनका ई केवाईसी नहीं हुआ है उन्हें आधार के अलावा दो अन्य आईडी दिखानी होगी। अबकी बार एप के माध्यम से सीट पर अभ्यर्थी का फोटो भी लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन सीओ और छह थाना प्रभारी ला एंड ऑर्डर में लगाए गए हैं। उधर परीक्षा केंद्र पर एक सीओ, एक उपनिरीक्षक और दस केंद्रों पर निरीक्षक बतौर प्रभारी रहेंगे। परीक्षा की पूरी व्यवस्था में छह सीओ छह, 15 निरीक्षक, 53 उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, 192 सिपाही और 48 महिला सिपाही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


वर्जन::::
पुलिस भर्ती की परीक्षा कराने के लिए रिर्हसल कर लिया गया है। जिसमें परीक्षा सामग्री के केंद्र तक पहुंचने का समय परखा गया है। वहीं केंद्र की व्यवस्थाओं का भी अभ्यास किया गया है। ...राम अर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed