क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि का किया स्वागत
चांदपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
जिला कार्यकारिणी युवा मोर्चा सदस्य सचिन के प्रतिष्ठान राजवंश हॉस्पिटल चांदपुर में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल, जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी, जिला मंत्री पुष्कर सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, नगीना मंडल अध्यक्ष नीरज आदि का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक कमलेश सैनी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन केशव ने किया। कार्यक्रम में चारों मंडल अध्यक्ष पुखराज सैनी, विशेष कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार, नरेश, चरण, देवेंद्र, नवनीत, अवनीश, अवनीत, प्रशांत, कपिल, सुधेंद्र, कृष्णा, आशीष, नितिन आदि मौजूद रहे।