{"_id":"5890d87d4f1c1b3c3de82042","slug":"reflex-truck-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटा, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के बालकिशनपुर चौराहे के पास पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के हल्दौर में बाल किशनपुर चौराहे पर नूरपुर से बिजनौर की ओर जा रहा लकड़ी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बरेली से हरियाणा राज्य के यमुनानगर प्लाइवुड के छोटे टुकड़े लेकर जा रहा एक ट्रक मंगलवार सुबह करीब तीन बजे बालकिशनपुर चौराहे के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इसमें ट्रक चालक जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के गांव मिलक मुगल निवासी राहत बेग (22 ) की मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक जनपद मुरादाबाद के थाना मुंडापांडे के गांव अक्का ड़िलारी निवासी शाहरुख खान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग ने बताया कि ट्रक स्वामी फैजान खान को घटना की सूचना दे दी गई है।
उधर, सहसपुर के गांव महमूदपुर के स्थानीय फार्म हाउस के निकट ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई। इसमें कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सहसपुर निवासी डॉ. वसीम का कंपाउंडर और उसका साथी किसी काम से कार से स्योहारा गये थे। सोमवार देर शाम जब वह स्योहारा से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान सहसपुर की और से आ रहा लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली और उनकी कार में सामने से टक्कर हो गई। घायल काफी देर तक सड़क पर बेहोश पड़े रहे। इस दौरान स्योहारा थाने से वापस आ रहे पुलिस क र्मी अब्दुल सलाम ने सड़क पर कार में सवार दो युवक बेहोशी की हालत में पड़े देखे। घायलों को स्योहारा के अस्पताल में भर्ती कराया।