{"_id":"582cabd44f1c1b7b388ffd41","slug":"reedy-asked-for-rs-500-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का भाव 500 रूपये मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का भाव 500 रूपये मांगा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में किसानों के स्वाभिमान की रक्षा और शोषण के खिलाफ सिसौली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पंचायत में पहुंचने का किसानों से आह्वान किया गया।
लोनिवि निरीक्षण भवन में भाकियू की पंचायत आयोजित हुई। जिसमें बदहाल पड़े बिजौरी मार्ग का निर्माण न होने, विद्युत व्यवस्था चरमराने, नहरों में पानी न छोड़े जाने पर रोष व्यक्त किया गया। किसान नेताओं ने गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र करने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, ग्राम सादातपुर की जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने की मांग की। पंचायत में रणधावा सिंह को भाकियू का ब्लॉक अध्यक्ष और संदीप सिंह को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। अमित कुमार को मंडावली क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। पंचायत में अंकित, पंकज, धर्मेंद्र, अक्षय, करतार, कोमल, मंदीप, अमित, विशाल, ज्ञान सिंह, रमेश, विपुल, तिलक, राम सिंह, रामलाल आदि किसान शामिल हुए। इससे पहले युवा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष लाल सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, इनामुल्ला खां के नेतृत्व में किसान नेताओं ने क्षेत्र के गांवों खाईखेड़ी, सादातपुर, पाईमार, बसेड़ा, मेमन, रानीपुर, शाहपुर, पदारथपुर, सौफतपुर, मायापुरी आदि का दौरा किया।