फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Recovery of Samman Nidhi from ineligible farmers

अपात्र किसानों से होगी सम्मान निधि की रिकवरी

Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Recovery of Samman Nidhi from ineligible farmers
अपात्र किसानों से होगी सम्मान निधि की रिकवरी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में करीब तीन हजार किसानों के खातों में गलत तरीके से किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जा रही थी, इन किसानों को अब योजना से बाहर किया जाएगा। साथ ही इन किसानों से योजना में मिले पैसे की रिकवरी भी की जाएगी।

किसानों को सीधे आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना में किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। प्रोफेशनल लोग जैसे अधिवक्ता, चिकित्सक, आयकरदाता, पूर्व या वर्तमान विधायक, सांसद आदि इस योजना में पात्र नहीं हैं। जिले में तीन लाख 66 हजार से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। शासन द्वारा पिछले महीने किसानों की पात्रता की जांच के लिए निर्देश दिए गए थे। साल 2020-21 में लाभ लेने वाले 16 हजार 634 और साल 2021-22 में योजना में लाभ लेने वाले 30 हजार 977 किसानों की क्रॉस चेकिंग कराई गई थी। जांच में काफी अपात्र मिले हैं। साल 2021-21 में दिए गए लक्ष्य की जांच में एक हजार 226 और साल 2021-22 में दिए गए लक्ष्य में एक हजार 768 किसान अपात्र मिले हैं। इनमे से कुछ किसानों की मृत्यु हो चुकी है, कुछ को गलत खाते में भुगतान किया जा रहा था तो कुछ आयकरदाता निकले। अब इन किसानों को योजना से बाहर किया जाएगा। उपकृषि निदेशक गिरीशचंद्र के अनुसार अपात्रों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अपात्रता के बाद से जो किस्त दी गई हैं उनका पैसा भी वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed