फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Recorded the statements of former CMO

पूर्व सीएमओ के बयान दर्ज किए

Thu, 06 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में लखनऊ से आई टीम ने पूर्व सीएमओ से पूछताछ की। उनके बयान भी दर्ज किए गए। पूर्व लेखाधिकारी की स्थिति को टीम संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

एनएचएम में हुए तीन करोड़ 11 लाख के घोटाले में लखनऊ से आई मिशन निदेशक की टीम ने बुधवार को पूर्व सीएमओ डॉ. एमएम अग्रवाल व पूर्व लेखाधिकारी को बिजनौर तलब किया था। पूर्व सीएमओ तो बिजनौर आ गए, लेकिन पूर्व लेखाधिकारी बिजनौर नहीं आए। मिशन निदेशक की टीम ने पूर्व सीएमओ से इस मामले में पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए तथा उनके हस्ताक्षर भी मिलान किए। टीम ने बैंक जाकर मामले से जुड़े खाते भी खंगाले। वहीं, पूर्व लेखाधिकारी पंकज कुमार के बिजनौर नहीं पहुंचने पर मिशन निदेशक की टीम उनकी स्थिति संदिग्ध मान रही है। इस घोटाले में एप्रुवल पर पूर्व सीएमओ व एसीएमओ के हस्ताक्षर कर चार कंपनियों को यह भुगतान किया  गया है। चारों कंपनियों को   बिना किसी लेनदेन के यह भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed