{"_id":"60c8f6288ebc3e2d9a2a2b68","slug":"recorded-in-robbery-police-checked-cctv-cameras-bijnor-news-mrt5429164188","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट चोरी में दर्ज, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट चोरी में दर्ज, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। रामपुर सहकारी समिति के कर्मचारियों से 10.78 लाख की लूट के मामले में पुलिस मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, लेकिन लूट करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है। लूटा गया मोबाइल कर्मचारी के बेटे के पास से मिला है। इसकी भी जांच की जा रही है।
अकबराबाद किसान सेवा सहकारी समिति बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर के कर्मचारी गोपाल और राजकुमारी से सोमवार को दिन दहाड़े हुई 10.78 लाख की लूट में पुलिस ने मंगलवार को अकबराबाद में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने कई युवकों की तलाश में दबिश भी दी। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। लेकिन दोनों खुद को बेकसूर बता रहे हैं। युवकों का कहना है कि वे शादी में आए थे। वहीं, गोपाल का लूटा गया मोबाइल उसके बेटे के पास से मिला है। मोबाइल बेटे के पास कैसे गया, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने चोरी में दर्ज की हैं। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के मुताबिक अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं।