{"_id":"58542f494f1c1b896064b953","slug":"record-breaking-in-crushing-mills","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलों ने पेराई में रिकार्ड तोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलों ने पेराई में रिकार्ड तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले की शुगर मिलों ने गन्ना पेराई में पिछले रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को आठ शुगर मिलों ने 82.40 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया। बिजनौर और बिलाई शुगर मिल ने सबसे कम भुगतान किया है।
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले की नौ शुगर मिलों ने दो से नौ नवंबर के बीच पेराई शुरू की थी। शुगर मिल 15 दिसंबर तक दो करोड़ तेरह लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। यह पिछले साल की इसी तारीख तक की गई पेराई से एक करोड़ क्विंटल अधिक है। शुक्रवार को धामपुर शुगर मिल ने 25 करोड़, स्योहारा ने 14 करोड़, बहादरपुर ने 13 करोड़ , बूंदकी ने 12 करोड़, चांदपुर ने आठ करोड़, बिलाई ने तीन करोड़ और बिजनौर शुगर मिल ने 2.40 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है।
नियामतपुर में क्रय केंद्र खुला
मंडावली । नियामतपुर में गन्ना क्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सास लीं। नियामतपुर में सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के प्रधान प्रबंधक रामबचन यादव ने शुक्रवार को गन्ना क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि किसान काफी समय से क्रय केंद्र की मांग कर रहे थे। जीएम ने किसानों से सेंटर पर ताजा और साफ गन्ना लाने, गन्ना पर्ची मिलते ही क्रय केंद्र पर तोल कराने की सलाह दी। इस अवसर पर सीसीओ आरसी शर्मा, गन्ना अधिकारी अजय कुमार, बेगराज सिंह उपस्थिति में शौकीन सिंह, अजय पाल सिंह, घसीटा सिंह, नत्थू, कामेंद्र सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।