{"_id":"614e19cd8ebc3e09f137496f","slug":"record-1-02-lakh-people-will-be-vaccinated-on-monday-bijnor-news-mrt557740062","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को होगा रिकॉर्ड 1.02 लाख टीकाकरण, 400 स्थानों पर लगेंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को होगा रिकॉर्ड 1.02 लाख टीकाकरण, 400 स्थानों पर लगेंगे कैंप
विज्ञापन
सोमवार को होगा रिकॉर्ड 1.02 लाख लोगों का टीकाकरण
बिजनौर। कोरोना से बचाव के लिए सोमवार 27 सितंबर को बड़े पैमाने पर टीकाकरण कराया जाएगा। एक ही दिन में रिकॉर्ड एक लाख दो हजार लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 400 केंद्रों पर टीकाकरण कराए जाने की योजना है।
जिले में हर रोज सभी सीएचसी व पीएचसी पर कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। समय-समय पर जगह जगह कैंप लगाकर टीकाकरण की संख्या को बढ़ाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी करीब 60 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था। जिले में अब तक एक दिन में अधिकतम 72 हजार टीके लगाए गए हैं। अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार 27 सितंबर को जिले में एक लाख दो हजार टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। वैक्सीन शनिवार या रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएंगी। कैंप लगाकर अधिकतर लोगों को टीकाकरण से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। विभाग करीब 400 स्थानों पर कैंप लगाकर मरीजों का टीकाकरण करेगा। इसमे संभ्रांत लोगों की भी मदद ली जाएगी।
जिम्मेदारी समझकर कराएं टीकाकरण
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डा.जेपी सिंह के अनुसार सोमवार को रिकॉर्ड टीकाकरण किया जाएगा। जो भी जिलेवासी टीकाकरण से रह गए हैं, वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए टीकाकरण कराएं। टीकाकरण से ही खुद को व बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है।