{"_id":"57daf21a4f1c1b3c3dd484d1","slug":"reality-checking-will-learn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीकत जानने के लिए कराएंगे चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीकत जानने के लिए कराएंगे चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कार्यभार ग्रहण करते डीएम जगतराज।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिलाधिकारी जगतराज ने कहा है कि स्वास्थ्य और शिक्षा उनकी टॉप प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए क्रास चेकिंग अभियान चलेगा।
बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस में विकास कार्यों के संबंध में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर आएं। जरूरतमंदों को दवाइयां मिले। सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार के मेडिकल टेस्ट निशुल्क हैं। जनता को इसका लाभ मिलना चाहिए। वह इस बात पर भी ध्यान रखेंगे कि प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई हो। शिक्षक स्कूल आएं। डिग्री कॉलेजों में कैंप लगाकर 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवक युवतियों को अधिक से अधिक संख्या में वोटर बनाया जाएगा। जनता की शिकायत सुनने के लिए अधिकारी प्रात: 10 से 12 बजे तक आवश्यक रूप से अपने कार्यालयों में बैठेंगे। इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
जिले की कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए थाने के एसओ से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। जिले में ओडीएफ अभियान को गति देने का भरोसा दिया।