फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rawalhedi gate closed, problem in traffic between Nagina and Najibabad

Bijnor News: रावलहेड़ी फाटक बंद, नगीना से नजीबाबाद के बीच आवागमन में परेशानी

Wed, 04 Sep 2024 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Rawalhedi gate closed, problem in traffic between Nagina and Najibabad
रेल लाइन की मरम्मत के कारण पांच सितंबर तक बंद रहेगा रावलहेड़ी रेलवे फाटक बंद
विज्ञापन

- जंगल के रास्तों से आवागमन कर रहे राहगीर


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। रावलहेड़ी रेलवे फाटक पांच सितंबर तक बंद होने से राहगीरों का आवागमन प्रभावित है। बाइक सवार जंगलों के रास्ते से आवागमन करने का मजबूर हैं। नगीना से नजीबाबाद तक दो बसों के माध्यम से यात्रियों को सफर करना पड़ रहा हैं।
नजीबाबाद-मुरादाबाद ब्रांच लाइन के बीच गांव रावलहेड़ी फाटक संख्या-477 पर रेल लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण रेलवे ने दो सितंबर से पांच सितंबर तक रावलहेड़ी फाटक को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद-बुंदकी-नगीना मार्ग अति व्यस्तम मार्ग है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। फाटक बंद होने से लोगों को गांव रावलहेड़ी के पीछे जंगल के रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। जंगल का रास्ता संकरा होने से कई बार कच्चे रास्ते पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नजीबाबाद-बुंदकी-नगीना मार्ग पर रोजाना बसों से गंतव्य करने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगीना से एक बस सवारियां लेकर रावलहेड़ी फाटक पर पहुंचती है और उसके बाद सवारियां फाटक के दूसरी ओर खड़ी बसों में घंटों के इंतजार के बाद नजीबाबाद के लिए रवाना होती है।


रावलहेड़ी फाटक संख्या-477 पर दो सितंबर से रेल लाइन के स्लीपर बदलने का कार्य चल रहा है। फाटक क्षेत्र के सभी स्लीपर बदले जाने है, जिस कारण फाटक पांच सितंबर तक बंद रहेगा। - आलोक कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed