फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raw bridge of Ban river on the verge of collapse

Bijnor News: बान नदी का कच्चा पुल टूटने की कगार पर

Thu, 14 Sep 2023 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Raw bridge of Ban river on the verge of collapse
- नदी का जलस्तर और बढ़ा, पुल के ऊपर से उतर रहा पानी
विज्ञापन


- पानीपत-खटीमा हाईवे पर बिजनौर-कोतवाली का बीच आवागमन प्रभावित


बरूकी। पानीपत खटीमा हाईवे पर बिजनौर और कोतवाली के बीच सीधे आवागमन दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। मार्ग के ऊपर से बह रहे पानी के कारण वाहन जैसे-तैसे करके चलाए जा रहे हैं।

बान नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को और बढ़ गया जिससे हाईवे पर बनाया गया कच्चा पुल टूटने की कगार पर पहुंच गया। पुल के ऊपर से भी पानी बहने लगा है, जिससे पुल की मिट्टी कट रही है। दो दिन से पुल के पास पानी सड़क पर बह रहा है। यह पुल टूट गया तो बिजनौर से कोतवाली, नगीना का सीधा संपर्क कट जाएगा। फिलहाल मिट्टी की ढ़ांग बनाकर पुल के ऊपर से पानी के बहाव को रोकने के प्रयास किये गए हैं। विनायक कॉलेज के पास स्थित तिराहे पर तालाब जैसे हालात हैं। बड़े वाहन तो जैसे-तैसे निकल रहे हैं लेकिन छोटे चार पहिया वाहन बीच में ही बंद हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर वाहन चालक जैसे तैसे अपने वहां पार करते रहे।
विज्ञापन


कोतवाली ब्लॉक के शिक्षक बेहद परेशान बिजनौर से कोतवाली रोड पर बह रहे पानी के कारण आवागमन प्रभावित है। शिक्षक-शिक्षिकाओं को सुबह विद्यालय जाना होता है और दोपहर बाद वापस आते हैं। अधिकांश शिक्षिकाओं में विद्यालय जाने के लिए किराए पर वैन लगा रखी हैं। ये गाड़ियां जलभराव को पर नहीं कर पा रही। इसके चलते शिक्षिकाओं को विद्यालय पहुंचने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार को एनएटी परीक्षा है। ऐसे में परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुग्गी और ट्रैक्टर लगाए

पानी में फंसे वाहनों और लोगों को इस पार से उस पार ले जाने के लिए आसपास के ग्रामीणों ने बुग्गी और ट्रैक्टर लगा दिए हैं। ये ग्रामीण किराया लेकर लोगों को एक ओर से दूसरी ओर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed