फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ration dealers' order, you will get ration only if you buy Surf and soap

Bijnor News: राशन डीलरों का फरमान, सर्फ और साबुन लोगे तभी मिलेगा राशन

Fri, 12 Sep 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ration dealers' order, you will get ration only if you buy Surf and soap
नजीबाबाद। राशन तभी मिलेगा जब सर्फ का पैकेट और चार साबुन खरीदोगे। कई गांव में राशन डीलरों के इस फरमान से राशन कार्ड धारक परेशान हैं। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


शासन ने हाल ही में राशन डीलरों की आमदनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपयोग के जरूरी 32 उत्पाद राशन की दुकान पर रखकर बेचने का शासनादेश जारी किया। किसी को सामान खरीदने के लिए बाध्य न करने की भी सलाह दी गई। एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्राम पंचायत जुल्फिकारपुर गढ़ी की प्रधान के पति मो. नाजिम, नवीन कुमार, शराफत, विमल, तसलीम ने एसडीम शैलेंद्र कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव का राशन डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहा। राशन डीलर इस्लामुद्दीन ग्रामीणों को एक सर्फ का पैकेट और चार साबुन खरीदने पर ही राशन देने का दबाव रहा है। उधर, साहनपुर, लाहककला, मानपुर, अमानुल्लापुर, चमरौला आदि ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय राशन डीलरों की मनमानी की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप था कि राशन विक्रेता राशन देने में उन्हें परेशान कर रहे हैं और सर्फ, साबुन व अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


.

.

राशन विक्रेताओं द्वारा सर्फ, साबुन आदि जबरन खरीदने के लिए कुछ जगह मजबूर करने की शिकायत मिली है। पूर्ति अधिकारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम, नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed