{"_id":"5e8614868ebc3e77b257b0fe","slug":"ration-dealer-was-giving-less-food-commotion-nazibabad-news-mrt4762516162","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कम बांटने को लेकर हंगामा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कम बांटने को लेकर हंगामा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
विज्ञापन
नजीबाबाद के जलालाबाद में खाद्यान कम देने का आरोप लगाते कार्डधारक।
- फोटो : NAZIBABAD
जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद के राशन डीलरों द्वारा प्रति यूनिट एक किलो कम खाद्यान देने पर राशन कार्ड धारकों ने हंगामा किया। लॉकडाउन के दौरान हंगामे को देखते हुए पुलिस ने कार्ड धारकों को शांत किया तथा राशन डीलर को पुलिस चौकी ले गई। पूर्ति विभाग ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति की। राशन कार्ड धारक रेशमा, शमा, रिजवाना, नाजिम, रिहाना, सायरा बानो ने प्रति यूनिट कार्ड धारकों को कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया।
पूर्ति विभाग की उदासीनता के चलते लॉक डाउन के दौरान जलालाबाद के राशन डीलरों ने प्रति यूनिट एक किलो खाद्यान कटौती जारी रखी। जलालाबाद के मोहल्ला गुलिस्तान के राशन विक्रेता गोपी द्वारा राशन विक्रेताओं से पूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण में खाद्यान कटौती का वीडियो वायरल होने का मामला चर्चाओं में आने के बावजूद क्षेत्र के ही मोहल्ला पासवान के राशन डीलर मुवश्शिर द्वारा प्रति यूनिट एक किलो खाद्यान कम दिए जाने पर बृहस्पितवार को कार्ड धारकों ने जम कर हंगामा किया। लॉकडाउन के दौरान कम राशन देने और कार्ड धारकों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस से क्षेत्रवासियों ने राशन डीलर पर लोगों को खाद्यान कम देने का आरोप लगाया। पुलिस राशन डीलर को जलालाबाद पुलिस चौकी ले आई। सीओ प्रवीन कुमार सिंह ने नागरिकों को खाद्यान वितरण में कटौती के मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा।
होगी सख्त कार्रवाई: पूर्ति निरीक्षक
नजीबाबाद। पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार और आदित्य त्यागी ने बताया कि कुछ राशन डीलरों की पूरा राशन ने देने की शिकायत मिली थी। विभाग जांच कर रहा है। पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर गोपी का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी दुकान निलंबित करने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजने की जानकारी दी। पूति निरीक्षक ने प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिए जाने की जानकारी दी।