{"_id":"6662287a19d52de32a01d086","slug":"ration-dealer-shot-dead-by-nephews-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-124865-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भांजों ने राशन डीलर की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भांजों ने राशन डीलर की गोली मारकर की हत्या
Fri, 07 Jun 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर/कादराबाद। पांच साल से चली आ रही रंजिश में भांजों ने गोली मारकर राशन डीलर की हत्या कर दी। बचाने के लिए दौड़े राशन डीलर के भाई और भतीजों पर भी फायर कर दिए। जिन्होंने खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। गुस्साए परिवार वालों ने पांच घंटे तक शव को उठने नहीं दिया। बाद में पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बृहस्पतिवार को गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी राशन डीलर नसीम उर्फ बाबू (50) पुत्र सब्बीर अहमद को मुकदमे की तारीख पर जाना था। तारीख पर संग लेकर चलने के लिए नसीम अपने पड़ोसी को बुलाने के लिए उसके खेत पर पहुंचा। तभी दो बाइकों पर सवार होकर उसके तीन भांजों समेत चार लोगों ने नसीम के सिर में पीछे से तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि तीन अन्य लोग पहले ही खेतों में घात लगाए भी बैठे थे।
खेत पर नसीम का बड़ा भाई शमीम अहमद, भतीजा महबूब, पड़ोसी इकबाल तथा सोनू भी काम कर रहे थे। जोकि मौके ए वारदात की तरफ दौड़े तो आरोपियों ने उन पर भी फायर कर दिए। जिस पर उन्होंने खेतों में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर सैकड़ों लोगो की भीड़ जमा हो गई। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अर्चना सिंह तथा थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने पांच घंटे तक मृतक का शव नहीं उठने दिया। परिजनों को काफी समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
- राशन डीलर के बेटे की भी कर दी गई थी हत्या
साल 2019 में शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें मृतक नसीम बाबू का बेटा सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके 18 दिन बाद इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी। तब से ही दोनों पक्षों के बीच मुकदमेबाजी और रंजिश चली आ रही है। उस वक्त दोनों ही पक्षों पर केस हुआ था। राशन डीलर पक्ष के खिलाफ दर्ज हुए केस में बृहस्पतिवार को तारीख थी जबकि बेटे की हत्या वाले केस में शुक्रवार की तारीख है।
- सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मृतक नसीम उर्फ बाबू के भतीजे महबूब की तहरीर पर अखलाक, आफताब व शहजाद पुत्र अली अहमद, ताहिर व रियासत पुत्र मोहम्मद उमर निवासी हिदायतपुर चौहड़वाला, शमीम अहमद निवासी मीरापुर मोदीवाला तथा एक अज्ञात सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वर्जन : पुरानी रंजिश को लेकर भांजों ने मामा की हत्या की है। केस दर्ज करते हुए एक आरोपी अखलाक को गिरफ्तार करा लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नीरज कुमार जादौन, एसपी