फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ration

राशन वितरण में गोलमाल

Wed, 24 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में राशन डीलर पर राशन की कालाबाजारी करने और उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए जसवंतपुर लुकादड़ी के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया। नायब तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन ने ग्रामीणों ने राशन की दुकान निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जसवंतपुर लुकादड़ी की बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने राशन वितरण में गोलमाल का आरोप लगाते हुए एसडीएस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों नजाकत, नसीम, नौशाद, इसरार, अहसान, कुशम, ज्योति, पिंकी, स्वीटी, कविता, रीना, सुनीता, सुशीला, सरोज, अंजली, शबाना, फरजाना, सलमा, रेनू, रीतु ने धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर मुकेश कुमार राशन में आने वाली सामग्री को बाजार में बेच देता है। ग्रामीणों द्वारा राशन मांगने पर उनसे अभद्रता करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद राशन डीलर खिलाफ कार्रवाई न करने पर विभाग के राशन डीलर से हमसाज होने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एसडीएम ने नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में पिछले कई माह में वितरित किए गए राशन की जांच कराने, तत्काल राशन डीलर की दुकान निरस्त करने की मांग की गई। शनिवार को भी लुकादड़ी के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ काफी हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed