{"_id":"645a9366c7b5785d19086334","slug":"rasukas-action-on-the-main-accused-in-the-bba-student-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-2894-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - बीबीए छात्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी पर रासुका की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - बीबीए छात्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी पर रासुका की कार्रवाई
Wed, 10 May 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 10 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिछले साल नवंबर के महीने में गोली मारकर कर दी गई थी बीबीए के छात्र शामिक की हत्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। नूरपुर रोड स्थित एक कॉलेज के पास हुई बीबीए के छात्र रहे शामिक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की गई है। पिछले साल नूरपुर रोड पर 23 नवंबर को नूरपुर रोड स्थित एक कॉलेज के पास झालू के मोहल्ला पीरजादगान के रहने वाले शामिक पुत्र सरवर अली की बाइक सवार दो युवकों ने हत्या कर दी थी।
शामिक कृष्णा कॉलेज में ही बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था, इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब शामिक अपनी एक सहपाठी छात्रा के साथ कॉलेज के बाहर ही नूरपुर रोड पर पैदल ही जा रहा था। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से झालू के मोहल्ला माहजनान निवासी यश उर्फ उमंग उर्फ कटरा व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने यश उर्फ उमंग और रोहन उर्फ मोहन पुत्र संजीव निवासी त्रिलोकपुर थाना हल्दौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल दोनों मेरठ जेल में बंद हैं।
बता दें कि बीबीए के छात्र शामिक का भाई पहले से ही चर्चित रचित हत्याकांड में जेल में बंद था। उस वक्त इस हत्याकांड को रचित हत्याकांड से भी जोड़ा गया। हालांकि पुलिस की विवेचना में कॉलेज की एक छात्रा के सामने बेइज्जती किए जाने को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। बताया गया था कि छात्रा के सामने ही उसने रोहन पर अभद्र टिप्पणी कर दी। यह बात उसने अपने दोस्त यश को बताई। उस वक्त बाइक पर आए दोनों युवकों ने गोली मारकर बीबीए के छात्र की हत्या कर दी थी। इस मामले में यश उर्फ उमंग पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ ने बताया कि मुख्य आरोपी यश को एनएसए में निरुद्ध किया गया है।