{"_id":"6414a2b6b72124d24600d734","slug":"rar-on-getting-the-forest-departments-land-free-from-encroachment-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-158574-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराने पर रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराने पर रार
Fri, 17 Mar 2023 10:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के कार्यालय पर क्या हंगामा
- रेंजर ने ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस को सौंपी तहरीर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर।चांदपुर थाना क्षेत्र में वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के मामले में विभाग के अधिकारी और भाजपाई आमने सामने आ गए हैं। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के कार्यालय पर हंगामा किया। वन विभाग के रेंजर ने ब्लाक प्रमुख के बेटे सहित कई अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए चांदपुर पुलिस को तहरीर सौंपी है।
शुक्रवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के गंगा खादर में जमीन को लेकर मामला गरमाया रहा। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य के क्षेत्र में आने वाली जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए टीम पहुंची थी, लेकिन ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उक्त जमीन किसानों की है, वन विभाग का दावा कर रहा है कि यह जमीन उनके क्षेत्र में आती है। वन रेंजर से तमाम लोगों ने अभद्रता की। वन रेंजर ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत अन्य नेताओं के खिलाफ तहरीर लिखकर थाने पहुंच गए। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। एसडीओ वन विभाग ज्ञान सिंह ने बताया कि रेंजर ने ताने में तहरीर दे दी है। उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया है।