फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramdol procession rescheduled

रामडोल जुलूस का समय बदला

Wed, 24 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ramdol procession rescheduled
नूरपुर में बैठक को संबोधित करतीं जिला‌धिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नूरपुर में  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से अगले दिन निकलने वाला रामडोल का जुलूस अब  दोपहर 1.45 बजे से प्रारंभ होगा। पहले यह दोपहर 12 बजे शुरू होता था।
विज्ञापन

 शांति समिति की मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली मस्जिद में नमाज के समय को देखते हुए रामडोल समिति के सदस्यों को जुलूस शुरू होने का समय बढ़ाने का सुझाव दिया था। इसे समिति ने मान लिया। नूरपुर में रामडोल का जुलूस निकालने के रास्ते को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। पिछले वर्ष विवाद के कारण रामडोल समिति के सदस्यों ने रामडोल का जुलूस स्थगित कर दिया था। इस बार जुलूस शुक्रवार को निकाला जाना है। इसके लिए मंगलवार को थाने में बुलाई गई शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने कहा कि त्योहार प्रेम व सद्भाव के प्रतीक होते हैं। हिंदू व मुसलमानों को एक दूसरे के त्योहारों में सहयोग करना चाहिए, इससे भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने दोनो समुदाय के लोगों से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकालने व एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की। 
विज्ञापन

इस दौरान मुसलिम समाज के कुछ लोगों ने जुलूस के दौरान रास्ते में पड़ने वाली सुनहरी मस्जिद पर नमाज के समय जुलूस रोकने अथवा जुलूस का समय बढ़ाए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने रामडोल समिति के सदस्यों को नमाज के बाद डेढ़ बजे जुलूस शुरू करने का सुझाव दिया। इसे समिति के सदस्यों ने मान लिया और रामडोल समिति के अध्यक्ष पवन गोयल ने जुलूस प्राचीन शिव मंदिर से पौने दो बजे शुरू करने की घोषणा की। एसपी उमेश श्रीवास्तव ने सभी से जुलूस में प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए बताया कि जुलूस के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर को कई सेक्टरों में बांटकर भारी पुलिस व पीएसी बल की व्यवस्था की गई है। बैठक को शहर इमाम मोहम्मद अली, नगर पालिका अध्यक्ष इरशाद अली, डा. मनुजेंद्र गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, डा. शमीम राही आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed