फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ram was the welcome procession

बिजनौर में रामलीला मंचन के दौरान राम वनवास लीला दिखाई

Tue, 04 Oct 2016 03:57 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
Ram was the welcome procession
धूमधाम से निकाली रामबारात - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में श्रीरामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार को भगवान राम को वनवास लीला का मंचन किया गया। दासी मंथरा की बातों में आकर रानी कैकेयी कोपभवन में चली जाती हैं और राजा दशरथ द्वारा दो वचन पूरे करने की बात याद दिलाती हैं।  वे राजा दशरथ से राम के लिए 14 वर्ष का वनवास व भरत के लिए राज गद्दी मांगती हैं।
विज्ञापन

 अफजलगढ़ में राघवेंद्र रंग मंच की ओर से रामलीला प्रसारण के तीसरे दिन रामबारात का आयोजन किया गया। रामबारात नगर के परंपरागत मार्गो से होती हुई रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।  राम बारात का नगर में कई  स्थानों पर नागरिकों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। बारात में राम लक्ष्मण, सीता राम, आदि  झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हरीशचंद कर्णवाल, दिनेश कौशिक, मदन सिंह, शरद कर्णवाल, सूर्यकांत सिंह, अतुल जैन, जेके जैन, प्रमोद अग्रवाल, लक्ष्मी चरण, प्रमोद बजाज, संजीव गुप्ता का योगदान रहा। उधर, कासमपुरी गढ़ी में भी धूमधाम से राम बारात निकाली गईग।  उधर किरतपुर में श्री झंडा रामलीला कमेटी द्वारा रविवार रात नगर में राम बारात जुलूस निकाला गया। मोहल्ला हलवाईयान स्थित देवा शंकर मंदिर से देर शाम प्रारंभ हुए जुलूस में भगवान राम व लक्ष्मण की झांकी रथ पर विराजमान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed