{"_id":"63373a128a561b245c63c765","slug":"ram-baraat-taken-out-with-pomp-bijnor-news-mrt607646242","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ निकाली गई राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ निकाली गई राम बरात
विज्ञापन
हल्दौर में राम बरात के जुलूस में शामिल झांकी।
- फोटो : BIJNOR
धूमधाम के साथ निकाली गई राम बरात
स्योहारा/हल्दौर/राजा का ताजपुर। श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से राम बरात निकाली गई। बरात देखने के लिए नगर के चौराहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बरात का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
शुक्रवार को स्योहारा में रामलीला मैदान से राम बरात निकाली गई। शुभारंभ कुंवर राणा प्रताप ने किया। मुकेश रस्तोगी, सुरेंद्र अरोड़ा, डॉक्टर नेपाल सिंह, अरुण कुमार वर्मा, चौधरी फहीमउर्रहमान, अनिल कुशवाहा चंचल शर्मा, मनोज भटनागर, अविनाश जोशी आदि मौजूद रहे। हल्दौर के पोखर बाजार में शुक्रवार को श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम की बरात निकाली गई। रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी संदीप शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष मोहित कुमार, संयोजक अभिषेक चौहान, गौतम कुमार, योगेश कुमार, कुलदीप राणा, डॉ. महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
राजा का ताजपुर में भी आदर्श श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम बरात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह जलपान कराकर स्वागत किया गया। आरजीएनपी इंटर कॉलेज से श्रीराम बरात शोभायात्रा का समाजसेवी सतेंद्र आर्य ने शुभारंभ किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष शादीराम सैनी, राकेश शर्मा, मोहित प्रजापति, मंदीप सिंह, नरेंद्र गोस्वामी, संजीव वालिया, शुभम वालिया आदि मौजूद रहे।