{"_id":"5de557868ebc3e549c337b14","slug":"rally-students-gave-message-to-get-vaccinated-bijnor-news-mrt4566947192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से छात्र-छात्राओं ने दिया टीकाकरण कराने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से छात्र-छात्राओं ने दिया टीकाकरण कराने का संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के अंतर्गत बूथ दिवस पर दो साल तक के बच्चों को दस प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाने के बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज के छात्र-छात्राओं सैकड़ों बच्चों ने नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपने दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की। बुलावा टोलियों द्वारा बच्चों को घर से बूथ पर लाने का कार्य किया गया।
सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का शुभारंभ बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर डीएम रमाकांत पांडेय और सीडीओ कामता प्रसाद तथा सीएमओ विजय कुमार यादव संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें डीएवी इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। रैली डीएवी इंटर कॉलेज से शुरू हुई रैली कोतवाली नगर तिराहा, महाराणा प्रताप चौक, सिविल लाइन, नगर पालिका चौक, मुख्य डाकघर चौक से होते हुए वापस डीएवी में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर सीएमओ ने बताया कि जीरो से दो साल तक के बच्चों को दस जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत दस जानलेवा बीमारी टीबी, पोलियो, गल घोंटू, काली खांसी, निमोनिया, खसरा, रुबेला, रोटा वायरस, टेटनेस, डिप्थीरिया से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण किया गया। इससे पूर्व एक चरण चलाया जा चुका है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने दो साल तक के बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। सरकार की ओर से यह मुफ्त में किया जाता है। इस अवसर पर एसीएमओ एस.के. निगम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, डाक्टर देवीदास, प्रभारी चिकित्साधिकारी देवेंद्र कुमार, राजन वर्मा, अजीम अहमद, आकाश, राजीव कुमार, गुलफाम अहमद आदि मौजूद रहे।