फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   raksha bandhan par yatrion ki fazihat

रक्षाबंधन पर्व पर फजीहत

Fri, 19 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan par yatrion ki fazihat
रक्षा बंधन पर छतों पर जोखिम में सफर काे मजबूर रहे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर/धामपुर। रक्षाबंधन पर रोडवेज निगम की व्यवस्था चरमरा गई। त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ होने के कारण बसें कम पड़ती नजर आई। बसें रोडवेज बस स्टैंड के अलावा चौराहों पर नहीं रुकी। नतीजतन यात्रियों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वे जूझते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भीड़ होने के कारण रोडवेज निगम की व्यवस्था धड़ाम हो गई। यात्री बस स्टैंड पर बसों की कमी से जूझते नजर आए। बसों में सीट घेरने के लिए यात्री अपने बच्चों को खिड़की से चढ़ाते नजर आए। यात्रियों की भीड़ का आलम यह है कि यात्री बस में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते रहे। शास्त्री चौक पर खड़े यात्री संजीव, प्रवीण व मनोज आदि का कहना है कि रोडवेज बस चौराहों पर नहीं रुकी। बस स्टैंड से ही भरकर बसें आ रही है। इसके चलते यात्रियों को बस स्टैंड की ओर जाना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, एआरएम विनोद कुमार मौर्य का कहना है कि त्योहार पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ हो जाती है।
विज्ञापन


उधर, धामपुर में भी  रक्षाबंधन के पर्व पर बसों की कमी के चलते यात्री हलकान हो गए। परिवहन  निगम की बसें दिनभर सड़कों पर सरपट दौड़ी। हालांकि अधिकतर यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिलीं। यात्री बसों की इंतजार में खड़े पसीने से लथपथ हो गए। बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों ने मारामारी रखी। मजबूरन  यात्रियों को छतों चढ़कर सफर करना पड़।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम ने 53 बसों को दौड़ा रखा था। बावजूद इसके  यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिली।
यात्रियों को बसों की छत या खड़े  होकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। धामपुर मुरादाबाद व धामपुर से  दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खास परेशानी का सामना करना पड़ा। सीट नहीं मिलती देख यात्री बसों की छत पर सवार हो गए। पुलिस यात्रियों को छतों से उतारती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed