फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rajpal Singh became president, Jitendra became senior secretary

राजपाल सिंह अध्यक्ष, जितेंद्र बने वरिष्ठ सचिव

Fri, 25 Feb 2022 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rajpal Singh became president, Jitendra became senior secretary
राजपाल सिंह अध्यक्ष, जितेंद्र बने वरिष्ठ सचिव
विज्ञापन

धामपुर। बार एसोसिएशन धामपुर की कार्यकारिणी को लेकर बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में राजपाल सिंह अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जावेद उमर सचिव चुने गए।
बृहस्पतिवार को तहसील में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव छह सदस्यीय एल्डर्स कमेटी की देखरेख में हुआ। कमेटी के चेयरमैन योगेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ। 171 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। राजपाल सिंह ने 108 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेश सिंह को 35 वोटों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह 25 वोटों से विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार एक मत से विजयी हुए। सचिव पद के लिए जावेद उमर 10 वोटों से विजयी हुए।
विज्ञापन

सहसचिव प्रशासन पद पर अनुराग कुमार, सह सचिव लाइब्रेरी पद पर राजीव कुमार, सहसचिव प्रकाशन पद पर अर्चना, कोषाध्यक्ष पद पर जफर अहमद ने जीत हासिल की। चुनाव के बाद सभी विजयी पदाधिकारी को अधिवक्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed