{"_id":"6786b040611ac883e1055734","slug":"rajesh-kumar-ravi-becomes-district-president-and-sanjay-kukreti-becomes-district-minister-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-140709-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राजेश कुमार रवि जिलाध्यक्ष एवं संजय कुकरेती बने जिला मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राजेश कुमार रवि जिलाध्यक्ष एवं संजय कुकरेती बने जिला मंत्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र शाखा बिजनौर का जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार रवि ने 64 मत प्राप्त कर 29 मतों से एवं जिला संगठन मंत्री पद पर सुधीर कुमार ने 60 मत प्राप्त कर 21 मतों से जीत हासिल की।
संयुक्त मंत्री पद पर नृपेंद्र सिंह ने 60 मत प्राप्त कर 21 मतों से जीत प्राप्त की। इसके अलावा संगठन के जिला मंत्री संजय कुकरेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संप्रेक्षक अरविंद चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के उपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की शपथ दिलाई।
बाद में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वहां उपस्थित अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने उनका माल्यर्पण कर स्वागत किया। यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी गजेंद्र कुमार शर्मा, सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र प्रसाद सेनवाल एवं राम अवतार गुप्ता व चुनाव पर्यवेक्षक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत, राहुल, हेमंत चौधरी, यतेन्द्र सिंह चौहान की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर योगेंद्र सिंह योगी, अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह, राकेश कुमार शर्मा, देशराज सिंह, टीम सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।