फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raised demand to create Kendriya Vidyalaya and Gurjar Regiment in Parliament

सांसद ने केंद्रीय विद्यालय और गुर्जर रेजीमेंट बनाने की उठाई मांग

Fri, 12 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Raised demand to create Kendriya Vidyalaya and Gurjar Regiment in Parliament
संसद में केंद्रीय विद्यालय और गुर्जर रेजीमेंट बनाने की मांग उठाई
विज्ञापन

बिजनौर। सांसद मलूक नागर ने बजट सत्र के दौरान किसानों की मदद से लेकर केंद्रीय विद्यालय एवं सेना में गुर्जर रेजीमेंट बनाने तथा लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों को शीघ्रता से रोजगार दिलाने की मांग उठाई।

बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन बहुत ही दुख का विषय है। सरकार को इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर किसानों के हित में फैसला लेना चाहिए। सांसद ने कहा कि सरकार को इन बिलों को तीन साल के लिए पेंडिंग डाल देना चाहिए। किसानों को ऑनलाइन योजनाओं से मंडियों को जोड़ने के लिए उचित प्रशिक्षण व प्रभावी नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी सुधारने की व्यवस्था होनी चाहिए। मलूक नागर ने कहा कि देश में कोरोना काल में संगठित व असंगठित मजदूरों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस कारण वे अभी तक भुखमरी व खराब आर्थिक स्थिति से नहीं उबर पाए। वे दोबारा शहरों में आने से कतरा रहे हैं। इसके लिए सरकार को श्रम उपकर या किसी अन्य फंड से आर्थिक पैकेज से मदद देने की घोषणा करनी चाहिए थी। लॉकडाउन में किसानों की फसलों व दूध का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए अलग से एक बजट में पैकेज रखना चाहिए था, जिससे किसानों के नुकसान की भरपाई के जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस दौरान देश में चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए देश में किसानों की आय दुगनी करने के बारे में व बिजनौर में केंद्रीय विद्यालय स्थापना हेतु, सैनिक विद्यालय की स्थापना, मुजफ्फरनगर में किसानों के लिए मेरठ में प्रशिक्षण शिविर रखने की मांग की। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में गुर्जर भाषा को मान्यता दिलाने के बारे में और साथ-साथ भारतीय सेना में गुर्जर रेजीमेंट बनाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed