फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raised demand for construction of mini sports stadium

गुणवत्ता के साथ हो शिकायतों का निस्तारण

Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for construction of mini sports stadium
मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण की मांग उठाई
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीएम उमेश मिश्र ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर 58 शिकायतों की सुनवाई र्हुई। समाजसेवी डा.राखी अग्रवाल, जफर जैदी, राजपाल चौहान, जितेंद्र जैन, इरफान अंसारी, अवधेश शर्मा आदि की ओर से दो दशक से लंबित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण सहित जनहित के कई मुद्दे उठाए गए।
डीएम ने नजीबाबाद के ड्वाकरा हॉल में एसपी डा.धर्मवीर सिंह और सीएमओ विजय गोयल की उपस्थिति में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों की सुनवाई की। डीएम ने राजस्व विभाग की सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। डीएम ने पूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को कहा। एसपी ने राजस्व कर्मचारियों और अधिकारियों से भूमि संबंधी विवादों के त्वरित और गुणवत्ता के साथ निस्तारण के प्रति गंभीरता लाने के निर्देश दिए। एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, तहसीलदार न्यायिक चंद्रकांता की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में 58 शिकायतों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

.....
शुद्ध पेयजल कराएं उपलब्ध
डीएम उमेश मिश्र ने नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, क्षेत्र के संपर्क मार्गों के आसपास तत्काल गंदगी हटवाने, नालों की सफाई कराने तथा क्षेत्र को साफ-सुथरा और सैनिटाइज रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विरासत और भूमि विवाद मामलों में गंभीरता लाएं
डीएम और एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद राजस्व कर्मचारियों की बैठक ली। दोनों अधिकारियों ने जमीन के विवादों के बढ़ने से होने वाले अपराध रोकने के लिए राजस्व कामकाज में सुधार लाने, भूमि विवाद, चकरोड, विरासत के मामलों को तत्काल निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed