फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain accompanied by strong winds, temperature drops to 4.6 degrees

Bijnor News: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, 4.6 डिग्री तक लुढ़का तापमान

Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong winds, temperature drops to 4.6 degrees
बिजनौर। जिले में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई 3.2 मिमी बारिश से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आई इस ठंडक के कारण लोगों को एक बार फिर स्वेटर पहनने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह सवेरे से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। दिन में कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई। बीच-बीच में धूप भी निकली परंतु ठंडी हवा के चलते धूप लोगों को अच्छी लगी। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कई लोग सुबह के समय गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

नगीना स्थित अनुसंधान केंद्र के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह दो दिनों के भीतर तापमान में करीब 9.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नगीना वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया मौसम में सोमवार को बदलाव रहेगा। हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से किसान दिखाई दिए चिंतित
मौसम में आए इस बदलाव का असर खेती पर भी देखने को मिला। तेज हवाओं और बारिश के कारण गेहूं की फसल गिरने और आम के बौर को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही। वहीं बारिश के कारण गन्ना फसल की बुवाई का कार्य भी प्रभावित हुआ। किसान विजयपाल सिंह, तेगबहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल पकने की ओर है और आम के पेड़ों पर बौर छाया हुआ है। हवा के साथ बारिश होने से बौर गिरने का डर है, वहीं बारिश से गन्ना बुवाई में चार से पांच दिन की देरी हो गई है।

-बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें- डॉॅ. राजेश कुमार
मौसम में उतार-चढ़ाव होनेे से छोटे बच्चों को बुखार, जुकाम, खांसी, डायरिया होने का अधिक खतरा है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। तेज गर्मी और अचानक बारिश से मौसम में बदलाव हो रहा है। इन दिनों रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से बच्चे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से लोग बीमार पड़ते हैं। इसलिए, अभी इस समय बच्चों का बचाव करें।
विद्युत आपूर्ति प्रभावित

धामपुर। शनिवार की देर रात बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी शुरु हुई। रविवार की सुबह भी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राब मौसम के दौरान नगर क्षेत्र की विद्युतापूर्ति भी प्रभावित रही। तेज हवाएं चलने के कारण नगर के सभी फीडर बंद कर दिए गए। दोपहर लगभग 12 बजे नगर क्षेत्र में विद्युतापूर्ति पुन: सुचारु कराई गई। उधर सड़क चौड़ीकरण के कारण नगीना मार्ग, नई सराय, दुर्गा विहार आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति दिन भर बाधित रही। शाम को कार्य बंद होने पर इन इलाकों की आपूर्ति सुचारु कराई गई।

हल्की बूंदाबांदी व ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना

कालागढ़। क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। बूंदों से तापमान कम होने पर वन विभाग ने राहत महसूस की है। रविवार की सुबह कालागढ़ क्षेत्र में शिवालिक पर्वतों की ओर से काले बादल छा गए। आकाश में तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। गर्जना और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। एक सप्ताह से गर्म हो गए मौसम में ठंडक वापस लौटी। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित कुमार ग्वासीकोटी व पार्क वार्डन बिंदरपाल का कहना है कि मौसम ठंडा होने से वनों की आग से सुरक्षा कार्य में राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed